फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ वीरवार को बिजली कर्मचारियों ने भूख हड़ताल रखकर नाराजगी का इजहार किया। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले सुबह 11 से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय भूख हड़ताल के साथ कर्मचारियों ने जमकर सरकारविरोधी नारे लगाए। कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और इनके साथियों ने बताया कि निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, कोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने, पुरानी पेंशन बहाल न करने और दूसरी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग एक संवेदनशील विभाग है, जिसमें तकनीकी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी के कारण कर्मचारियों की दुर्घटनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें