हरियाणा निपुण मिशन के तहत जिला के चार हलकों के राजकीय विद्यालयों में सोमवार को द्वितीय चरण के मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मुख्य प्रशिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षकों को मौखिक गणित बातचीत, कौशल शिक्षण, कौशल अभ्यास व खेल-खेल में गणित संबंधी विस्तृत जानकारी दी।