जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए परेड व पीटी रिहर्सल का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इसमें सभी विभागों एवं प्रतिभागी संस्थाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। परेड रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (सीनियर एवं जूनियर विंग), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (सीनियर एवं जूनियर), स्काउट्स एवं गाइड्स की छात्राएं तथा ‘प्रजातंत्र के प्रहरी’ के जवानों ने शिरकत की। सभी प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, परेड गठन और अन्य औपचारिकताओं का बारीकी से अभ्यास किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि मुख्य दिवस पर समारोह का संचालन पूर्ण गरिमा और सटीकता के साथ हो। इस दौरान विभिन्न स्कूलों ने पीटी कार्यक्रम की भी रिहर्सल की।