फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 04:26 PM IST

सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रमिला ने किया। प्राचार्य प्रमिला ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबला में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय (एमकेजेके), रोहतक व सैनी कॉलेज, रोहतक की टीम के बीच खेला गया। जिसमें एमकेजेके महाविद्यालय की टीम विजेता रही। सैनी महाविद्यालय की टीम ने एमकेजेके को 19-14 के स्कोर से हराया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैदान के अंदर मुकाबला खेलते समय अपनी टीम को जीतने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना को त्यागना नहीं चाहिए। सभी खिलाड़ी अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए प्रयास कर रहे है। साथ ही प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें