फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सीवर लाइन लीक होने के कारण डेयरी की दीवार गिरी, 20 फीट तक सड़क खोखली

बारिश ने इस बार नगर निगम के प्रबंधन की पोल खोल दी है। शहर में जलभराव की वजह से बदतर हालत है, रविवार को कपड़ा मार्केट और फैज बाजार को जोड़ने वाली सड़क करीब 20 फीट तक सुरंग में तब्दील हो गई। सीवर लाइन लीक होने के कारण साथ लगी डेयरी की दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण कई पशु घायल हो गए। वहीं, डेयरी के अंदर बारिश के पानी और मलबा एकत्रित हो गया। इस घटना के बाद नगर निगम के प्रति लोगों में रोष है। मामले की सूचना मिलने के बाद विधायक निखिल मदान और निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर भी मौके पर पहुंचे। करीब एक साल पहले नगर निगम की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले नगर निगम की ओर से नई सीवर लाइन डाली जानी चाहिए थी। पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग काफी समय से कर दी थी। अब सीवर लाइन लीक होने के कारण सड़क धंसी है। विधायक निखिल मदान ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को बुलाया और तुरंत प्रभाव से सीवर लाइन के मैनहोल को बदलने और सड़क निर्माण के आदेश दिए। स्थानीय लोगों को डर है कि अगर यह बड़ी अनहोनी होने लगी तो उनकी दुकानों और मकानों को भी नुकसान हो जाएगा। विधायक ने निर्माण कार्य शुरू कराया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें