फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में चीन के निर्मित सामान का प्रयोग न करने व खरीदने की ली शपथ

नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 02:22 PM IST

चीन की ओर से आतंकवाद के खिलाफ भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल के बीच पाक का समर्थन करने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने चीन के निर्मित सामान का उपयोग व न ही खरीदने की शपथ ली। दोनों देशों में हुए सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से शनिवार किए गए उल्लंघन पर भी रोष जताया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में गांव सांदल कलां के ग्रामीणों ने शपथ ली कि पूरा गांव चीन के निर्मित सामान को नहीं खरीदेगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण रमेश, संदीप, प्रदीप, रणवीर, राजेश, कर्मवीर ने कहा कि चीन ने हमेशा से ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद की है। उन्होंने हमेशा बाहर से दुश्मनी रखी है, जबकि भारत ने अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ हमेशा भाईचारा बनाने का प्रयास किया। यह देश हमेशा भारत के खिलाफ जंग करने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि देशभर में काफी लोग चीन की ओर से बनाए गए सामान की बाजारों में खरीदारी करते हैं। इससे चीन को आर्थिक मजबूती मिलती है, लेकिन फिर भी वह आतंकवाद के खिलाफ हमारे पड़ोसी मुल्क का साथ देता है। ऐसे में क्षेत्रवासी चीन के बने सामान का विरोध करते हैं। सभी लोगों से मांग है कि भविष्य में कोई भी चीन के बने सामान का प्रयोग न करे। इसके लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। आज भी सभी भारतीय संगठित व एकजुट होकर अपने देश के साथ खड़े हैं। अब समय आ गया है कि हमें आतंकवाद के पक्षधर पाकिस्तान के साथ चीन का भी विरोध जताना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें