फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में पटवारियों व कानूनगो ने रखी हड़ताल, छह पटवारियों की बहाली की उठाई मांग

क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबा में गलत रिपोर्ट के मामले में निलंबित पटवारियों के समर्थन में शुक्रवार को पटवारियों व कानूनगो ने हड़ताल रखी और लघु सचिवालय में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य लघु सचिवालय में एकत्रित होकर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने निलंबित किए हुए पटवारियों को बहाल नहीं किया तो वह 2 फरवरी से बेमियादी हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिले के 73 पटवारियों व 19 कानूनगो के हड़ताल पर रहने से शुक्रवार को पटवारखानों पर ताले लटके रहे। खेतों में जमीन गिरदावरी का कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, फर्द के कार्य आदि कामकाज प्रभावित हुए। लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपने जरूरी कागजात सत्यापन करने की मांग उठाई। इस पर पटवारियों ने कोई भी काम करने से मना कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से प्रदेश स्तर पर रबी फसलों की गिरदावरी शुरू होनी है, इससे पहले सरकार निलंबित किए गए पटवारियों को बहाल करें अन्यथा 2 फरवरी से अपनी हड़ताल बेमियादी शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें