फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: नगर निगम में शामिल गांवों के गृहकर माफ करवाने को लेकर हुई पंचायत, विधायक ने दिया आश्वासन

नगर निगम में शामिल गांवों का गृहकर माफ कराने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। गांव फाजिलपुर के शिव मंदिर में रविवार को नगर निगम सर्व टैक्स विरोध समिति की पंचायत हुई। इसमें नगर निगम में शामिल 13 गांव के प्रतिनिधि शामिल हुए और आंदोलन तेज करने की बात कही। इसी बीच पंचायत में पहुंचे विधायक निखिल मदान ने आश्वासन दिया कि उनके मेयर रहते हुए नगर निगम हाउस की बैठक में निगम में शामिल गांवों का गृहकर माफ कराने का प्रस्ताव पास कराया था। अब वह विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। समिति के अध्यक्ष महासिंह नंबरदार ने बताया कि जब सोनीपत नगर निगम बनाया गया था, तब 13 गांव राठधना, लिवान, जाट जोशी, लिवासपुर, रायपुर, शाहपुर तुर्क, गढ़ शहजानपुर, फाजिलपुर, कालूपुर, जगदीशपुर, देवड़ू, राई, रेवली कुछ शर्तों के आधार पर शामिल किया था। उनमें से एक शर्त यह भी थी कि निगम में शामिल किए जा रहे गांवों में रह रहे प्रॉपर्टी मालिकों से गृहकर नहीं लिया जाएगा। सरकार के आदेश पर हर साल गृहकर के नोटिस भेजे जा रहे हैं जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। इस अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत का मुख्य एजेंडा गांवों का गृहकर माफ करवाने के लिए सरकार से सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी करवाना रहा। इसी उद्देश्य की पूर्ति व नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की साझा समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया गया, ताकि व्यवस्थित तरीके से समिति आगे की योजनाओं को धरातल पर लागू कर सके। पंचायत में कई समितियों का गठन किया गया। इनमें एक सभा आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभाओं के बारे में योजना बनाना होगा। इसके अलावा संपर्क समिति, सूचना समिति का गठन किया गया। समिति में शामिल होने वाली लोगों को जिम्मेदारियां देने की घोषणा अगली पंचायत में की जाएगी। अध्यक्ष महा सिंह ने बताया कि गांवों के प्रॉपर्टी मालिकों का गृहकर माफ करवाने, गांवों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समिति का विस्तार करना आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें