फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओशोधारा नानक धाम आश्रम में वार्षिक महोत्सव का आगाज

मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में सोमवार को वार्षिक महोत्सव का आगाज हो चुका है। आश्रम में 11 से 16 नवंबर तक छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में साधकों के लिए राइट माइंड फूलनेस, प्रेम प्रज्ञा व अजपा जैसे शिविर भी लगाए जाएंगे, जिनका उन्हें लाभ मिलेगा। ओशोधारा नानक धाम आश्रम के वरिष्ठ साधक स्वामी राजू उझाना ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को लेकर आश्रम में भव्य रूप से तैयारियां की गई हैं। महोत्सव के प्रथम दिन हरियाणा के साधकों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। साधकों ने काला-काला कहे रे गुजरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक भजनों पर पारंपरिक परिधान में नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी राजू उझाना ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के साधक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में ओशोधारा के समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की ओर से साधकों को माला दीक्षा भी दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें