फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनसमूह को दिलाई मतदान की शपथ

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर माई इंडिया-माई वोट थीम पर पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को मतदान की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि देश की अधिकतम आबादी युवाओं की है इसलिए प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। जिस दिन देश का युवा जाग जाएगा, उस दिन देश से जातिवाद, ऊंच-नीच, सांप्रदायिक भेदभाव खत्म हो जाएगा हमें सांप्रदायिकता और जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास मतदान करना चाहिए। एसडीएम सुभाष चंद्र ने नागरिकों से निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव के निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया। नगराधीश डॉ. अनमोल ने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाकर मजबूत, पारदर्शी और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें