फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में छह केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा, एक केंद्र पर चार्ज नहीं मिली बायोमेट्रिक मशीन

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 03:47 PM IST

सोनीपत। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2025) की परीक्षा को लेकर जिला में छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की दो चरणों में जांच (चेकिंग) कर उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इस बीच मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर जैसे ही बायोमेट्रिक से अभ्यर्थियों की जांच की जाने लगी तो मशीन चार्ज नहीं मिली। इससे तैनात कर्मचारियों में हड़बड़ाहट के चलते बायोमेट्रिक मशीन को आनन-फानन में चार्जिंग पर लगाया गया। केंद्र के बाहर करीब 10 मिनट तक अभ्यर्थियों खड़े होकर उन्हें केंद्र में भेजने का इंतजार करते रहे। चार्जिंग पर लगाने के बावजूद बायोमेट्रिक मशीन धीमी गति से कार्य कर रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जांच में थोड़ी देरी लग रही है। जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे, विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा को लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को दो चरणों बायोमेट्रिक सत्यापन व दस्तावेज की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जांच में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से अधिकृत एजेंसी शामिल की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जांच व सुरक्षा को लेकर पुरुष व महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें