फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, हरियाणा ने जीता कबड्डी मुकाबला

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Jan 2026 09:04 PM IST

शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा में सोमवार से शानदार आगाज हुआ। पहले दिन अंडर-17 फुटबॉल और अंडर-19 कबड्डी मुकाबलों में देशभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को एकतरफा 47-08 अंक से हराया। मुख्यातिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन पुरस्कार विजेता एसएसपी पटियाला राजपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन व खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ लक्ष्य साधकर आगे आना चाहिए। वे इससे खुद के साथ देश को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, बीईओ पानीपत जयपाल सरोहा, एईओ खेल रविंद्र अंतिल, एईईओ खेल कर्ण सिंह पुनिया ने अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जयवीर दहिया, डॉ. जोगिंद्र, प्रदीप कादियान, फुटबॉल कोच डाॅ. जोगेंद्र सिंह भोकर उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से अंडर-17 फुटबॉल की 38 और अंडर-19 कबड्डी में 31 टीमें भाग ले रही हैं। दोनों खेलों में 1042 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में आंध्रप्रदेश को 47-08 अंकों से करारी शिकस्त दी। फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को 4-0 से हराकर मजबूत शुरुआत की। कबड्डी के अंडर-19 में हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 29-05 से हराया। दिल्ली ने सीआईएससीई को 52-23, तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश को 37-19, राजस्थान ने चंडीगढ़ को 39-26 से हराया। महाराष्ट्र ने नवोदय विद्यालय संगठन को 49-23, छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 46-35, तेलंगाना ने पांडुचेरी को 30-24, उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 30-24, पश्चिम बंगाल ने आसाम को 24-23 व विद्या भारती ने गुजरात को 48-18 अंक से हराया। फुटबॉल अंडर-17 में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 4-0 से हराया। मणिपुर ने तेलंगाना को 3-0, झारखंड ने आंध्रप्रदेश को 9-0, पंजाब ने पांडुचेरी को 5-0, उत्तरप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 2-0, पश्चिमी बंगाल ने सीआईएसई को 2-1, त्रिपुरा ने पांडुचेरी को 2-0, लक्षद्वीप ने महाराष्ट्र को 1-0, मध्यप्रदेश ने नवोदय विद्यालय संगठन को 3-1, इब्सो ने तमिलनाडु को 3-1, उत्तराखंड ने कर्नाटक को 3-1 से परास्त किया। गुजरात ने उड़ीसा को 1-0 और बिहार ने दादर नगर हवेली को 2-0 से हराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें