फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को मांग पूरी न होने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने एलान किया है मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार और विभाग के साथ कई बार बातचीत और समझौतों के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि आठ फरवरी, 2023 को गठित कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को शामिल किया जाए। सफाई दरोगाओं को पेट्रोल और मोबाइल का खर्च दिया जाए। अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को वर्दी के बजाय वर्दी भत्ता दिया जाए। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में फायर कर्मचारियों के लिए गए फैसलों को लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें