फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में विधायक व मेयर ने किया 2.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 04:17 PM IST

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन सोमवार को वार्ड नंबर-3 और 20 में 2.40 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य की शुरुआत की। इसी कड़ी में उन्होंने सेक्टर-14 में नारियल ताेडकऱ 1.66 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि सेक्टर-14 में बारिश के पानी निकासी के लिए कुछ समय पूर्व हुडा पार्क के सामने वाली गली और अन्य ब्रांच गलियों में स्टॉर्म वाटर लाइन दबाई गई थी, उसके उपरांत गलियों की हालत जर्जर हो गई थी। यह गलियां इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी हुई थी। स्थानीय निवासियों की मांग पर गलियों को सीसी से पक्का करने का काम शुरू किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके बाद विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड नंबर 20 के प्रगति नगर में पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पीछे प्रगति नगर की गली में सीवर लाइन दबाने के कार्य का शुभारंभ किया। मेयर राजीव जैन ने बताया कि पुलिस लाइन के पीछे वाली गली में पुरानी सीवर लाइन पूरी तरह से अवरुद्ध होने और निकासी न होने के कारण गली में दूषित जलभराव की समस्या विकट हो चुकी है। सीवर लाइन दबाने के लिए लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सीवर लाइन को गोहाना रोड पर मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे गली वासियों को दूषित जलभराव से निजात मिलेगी। इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, अमन डुडेजा,सागर चोपड़ा,अमित सुखीजा, पवन तनेजा, वासुदेव सुखीजा, राजेश प्रभाकर, संदीप भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें