फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: महापुरुषाें का स्मरण और सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा: मंत्री रणबीर गंगवा

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा बुधवार शाम भिवानी में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले दक्ष प्रजापति जयंती के राज्यस्तरीय समारोह का न्योता देने विश्राम गृह पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि संत-महापुरुष समाज को मार्गदर्शन देने के लिए अवतरित होते हैं। उनका स्मरण और सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से भिवानी पहुंचकर इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार ने प्रजापत समाज को उसका हक देकर मान-सम्मान किया है। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया जा रहा है और जो नौकरियों में जो बैकलॉग था उसे भरने का काम किया है। जबकि पूर्व की सरकारों में योग्य व्यक्तियों को अयोग्य घोषित करके उन्हें नौकरी नहीं दी जाती थी। इसके बाद प्रजापति समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए कहा कि दक्ष प्रजापति जयंती में हमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रजापति संगठन की ताकत भी दिखानी है और समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए सहयोग भी करना है। इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों, प्रजापति समाज के लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें