सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज वह लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, जिनका इतिहास हमेशा ही बूथ लूटने व फर्जी मतदान का रहा है। उन्हें आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने से पहले शर्म आनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर ये लोग चुनाव के दौरान फर्जीवाड़ा व दबंगता न दिखाएं तो गढ़ी-सांपला किलोई से भी चुनाव नहीं जीत सकते। प्रदेश की जनता को सब पता है कि कांग्रेस के 10 साल के दौरान किस प्रकार का कुशासन रहा था।