फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोहाना के बाजार में जीएसटी बचत उत्सव के तहत दुकानदारों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 06:14 PM IST

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्जनों टैक्सों की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एक राष्ट्र-एक कर-एक बाजार के संकल्प से अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। जीएसटी सुधार के इन कदमों से शेयर बाजार से लेकर व्यापार जगत में खुशी का माहौल है। अब हमें मिलकर सुनिश्चित करना है कि हर वर्ग, हर तबके को इसका लाभ मिले। बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत गोहाना के मुख्य बाजार में रोहतक गेट से जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने सैकड़ों दुकानदारों से मुलाकात करते उनका फीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दुकानदारों के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे अधिक बदलाव के कदम बीते 11 साल में उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया के विभिन्न देशों के साथ कूटनीतिक व व्यापारिक संबंधों को मजबूती दी है। साथ ही देश मेक इन इंडिया की ऐसी मुहिम शुरू की जो अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से जहां दुकानदार भाइयों की बिक्री में तेजी आएगी, वहीं छोटे उद्योगों को भी उत्पादन में अपनी क्षमता बढ़ाने से रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें