फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश, किसानों को बताए लाभ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया है। गढ़ी उजाले खां में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर गांव स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र मेहरा एसडीएओ, डॉ. सतेंद्र मलिक एसएमएस, डॉ. सुरजीत एडीओ तथा डॉ. अंजू मोर सुपरवाइजर, कृषि विभाग ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक उत्पादों के उपयोग तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। अधिकारियों ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें