फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग

नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 11:59 AM IST

सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आज एक बार फिर आग ने तांडव मचाया। फेस 4, सेक्टर 57 में स्थित प्लॉट नंबर 106, 107 और 81 पर बनी तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्लॉट नंबर 106 और 107 पर फुटवियर निर्माण का कार्य होता है, जबकि प्लॉट नंबर 81 पर मोबाइल से संबंधित सामान बनाया जाता है। आग की शुरुआत फैक्ट्रियों के निचले हिस्से में हुई, जो तेजी से फैल गई। प्लॉट 106 और 107 की फैक्ट्रियों में तीसरी मंजिल पर कुछ मजदूर फंस गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें