फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में भंडारे के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न

कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव वीरवार को भंडारा लगाकर संपन्न किया गया। मंदिर समिति, श्री राम मंदिर धर्मार्थ समिति की ओर से 17वां भंडारा लगाया गया। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन शहर में शिव बरात निकाली गई। दूसरे दिन मंदिर परिसर में हवन कर रुद्राभिषेक किया गया। भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया गया। पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का प्रतीक है। देवों के देव महादेव सृष्टि के कर्ता धर्ता है। भगवान शिव अनादि व अनंत हैं, जो भक्तों के दुख दूर करते हैं। भगवान शिव की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें