फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में हल्की बारिश से शहर में हुआ जलभराव, दिनभर थम-थमकर बरसे बदरा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिलेभर में हुई हल्की बारिश से जलभराव हो गया। दिनभर थम-थमकर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को भी बारिश आने की संभावना है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। पिश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार तडक़े पांच बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोनीपत शहर में हुई हल्की बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया। मामा भांजा चौक, रोहतक रोड, बहालगढ़ रोड, फाजिलपुर, सेक्टर-14 व 15, गीता भवन चौक, शनि मंदिर रोड, अग्रसेन चौक, सुभाष स्टेडियम के सामने, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के सामने समेत कई स्थानों पर जलभराव से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनीपत बस अड्डे परिसर में भी बस यात्रियों को पानी व कीचड़ की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। रबी सीजन की फसलों को फायदा सोनीपत जिले में शीतकालीन बारिश से रबी सीजन की फसलों की बढ़वार पर भी असर पड़ेगा। किसानों को पाले से फसलों को बचाने के लिए सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। गेहूं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बढ़वार भी बेहतर होगी। सोनीपत जिले में लगभग 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार 28 दिसंबर को भी बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें