फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवा सम्मेलन को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने की समीक्षा

इंडियन नेशनल लोकदल के जिला कार्यालय राठधना में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुए। इसका उद्देश्य 23 मार्च नरवाना युवा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इसमें सोनीपत हलका प्रभारी अशोक कौशिक ने अधिक से अधिक संख्या में 23 मार्च को नरवाना में युवा सम्मेलन में युवाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। कांग्रेस और भाजपा से लोग ऊब चुके हैं और इनेलो की तरफ आज लोगों का रुझान है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, जितेंद्र नांदल, सुरेंद्र सुहाग, जिला प्रवक्ता फूल कुमार चौहान,मास्टर बिट्टू, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक नितिन तनेजा, अशोक मलिक, आशीष सुहाग, राजेश सरोहा, साहिल नंबरदार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें