फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बारिश के बाद गांव रोहत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिरी

सोनीपत। बारिश के दौरान प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में वक्त उस छत के नीचे कोई भी नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पीएचसी का यह भवन वर्ष 2013 में बनाया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन सांसद जितेंद्र सिंह मलिक व तत्कालीन विधायक जयवीर सिंह ने किया था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में घटना के वक्त सात-आठ कर्मचारी थे। गनीमत रहीं कि कोई भी चपेट में नहीं आया है। सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने बताया कि जनवरी में लोक निर्माण विभाग से भवन की मरम्मत कराने के लिए एस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय भेजा था। इस पीएचसी मं करीब 70 से 80 मरीज रोजाना उपचार कराने आते हैं। सरपंच से बात करके पीएचसी को गांव की चौपाल में संचालित किया जाएगा। जिससे मरीजों को उपचार मिलता रहे। भवन गिरने के कारण स्वास्थ्य विभाग को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें