फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालक व सहायकों ने रखी हड़ताल, निकाला जुलूस

नवीन दलाल Updated Wed, 10 Dec 2025 03:41 PM IST

नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालक व सहायकों ने काम छाेड़कर हड़ताल रखी। जिसकी वजह से घर-घर से कूड़ा एकत्रित नहीं किया और न ही डंपिंग प्वाइंटों से कूड़े का उठान किया गया। दिनभर डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा पड़ा रहा। रुपये की कलेक्शन न करने पर सात सुपरवाइजरों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में चालकों व सहायकों ने काम बंद रखा। उन्होंने बाबा धाम से नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि समान कार्य समान वेतन लागू हो, ठेका प्रथा बंद हो। भाजपा ने चुनाव से पहले सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था लेकिन अभी तक वह वादा पूरा नहीं किया। संविदा कर्मियों के साथ शोषण किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त होकर ठेका प्रथा का शिकार होना पड़ रहा है। जिसके कारण युवाओं का भविष्य लगातार अंधकार में होता जा रहा है। सरकार की ओर से युवाओं के बजाय पूंजीपतियों की सुनाई की जा रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई के हिसाब से संशोधन न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। इस दौरान अंकित दहिया, दीपांशु दहिया, पवन छिक्कारा, विवेक, हरपाल, नरेश, सुमित, रोहित, कुलदीप भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें