फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में धूमधाम से हुआ होली पूजन, बच्चों और महिलाओं ने निभाई परंपरा

रंगों और खुशियों का त्योहार होली शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होली के पावन अवसर पर सोमवार को गोहाना के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं और बच्चों ने होली पूजन किया। गोधूलि बेला में परंपरा अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी पुरानी परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। करीब सवा महीने पहले मोहल्लों में होली का डांडा गाड़ा जाता है। होली के दिन महिलाएं और बच्चे वहां इकट्ठा होकर पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सोमवार सुबह से ही कई स्थानों पर महिलाएं थाली में रोली, चावल, फूल और गुड़ लेकर पहुंचीं। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने होली के चारों ओर परिक्रमा की और बड़ों का आशीर्वाद लिया। शाम को गोधूलि के समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके पीछे भक्त प्रह्लाद की कथा जुड़ी है, जो हमें सच्चाई और विश्वास की सीख देती है। गोहाना में आज रात कई स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर में त्योहार को लेकर खास रौनक बनी हुई है और बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी हुई है। होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं और पुरानी नाराजगियां भूलकर नई शुरुआत करते हैं। गोहाना में भी इसी भावना के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें