जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने लोकेशन आधारित जियो फेंसिंग हाजिरी का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कुलदीप दहिया ने किया और सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को महानिदेशक के ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने कहा कि यह प्रणाली कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन है और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी व संविधान के विरुद्ध है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार संसाधन और प्रशिक्षण दिए बिना ऑनलाइन कार्यों का दबाव बना रही है, जिससे मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि यह आदेश जल्द रद्द नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मीना, सह सचिव नवीन नरवाल, ब्लॉक प्रधान टेकराम दहिया व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।