फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 03:53 PM IST

मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27वां स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई, श्री श्याम बाला जी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, सशक्त महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि शिविर में 132 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान 20 लोगों ने रक्तदान किया। सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता, महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेश मुद्गिल, जरनल फिजिशियन डॉ. आकाश, डॉ. शीतल, डॉ. अभिमन्यु कुमार लोगों के मधुमेह, रक्तदान सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की। डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. इरफान ने 31 लोगों की दंत जांच की। शिविर प्रभारी बलराज वशिष्ठ व प्रियांशु वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता, राजेश गुप्ता के सहयोग से विकास पासवान ने मरीजों को 3 दिन की निशुल्क दवा दी। अनिपाल लाकड़ा ने सर्वाइकल का इलाज किया। शिविर में बबीता जिंदल, शालू त्यागी, हरी कौशिक, नरेश कंसल, कुंती गोयल, प्रवीण नैन, अंजू दहिया, विवेक गर्ग, मनीष बंसल, दिनेश कुच्छल, सुशील, अमित मित्तल, श्रीभगवान सिंगला मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें