फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोहाना मंडी में बढ़ी धान की आवक, 500 मीटर लंबा जाम, कई वाहन फंसे

गोहाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने से जींद रोड पर सुबह करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। किसान मंडी में जल्दी नंबर लगवाने के लिए तड़के ही अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टरों की संख्या ज्यादा होने से रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। जींद रोड पर नई अनाज मंडी वाले रोड पर ट्रैक्टर तड़के ही खड़े हो जाते हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी जींद रोड पर फ्लाईओवर से राम शरणम् आश्रम तक जाम लगा रहता है। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश ने बताया कि मंडी में धान की आवक तेज हो गई है। मंडी में खरीद के लिए धान लाने वाले किसानों को सुबह छह बजे टोकन मिलना शुरू हो जाता है। इसके बाद दोपहर तीन बजे खरीद बंद कर दी जाती है। जिससे किसान सुबह ही मंडी के गेट के सामने धान लेकर पहुंच जाते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें