फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोहाना की नई सब्जी मंडी में पार्किंग का काम शुरू

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Dec 2024 06:28 PM IST

सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में शेड का निर्माण पूरा होने के बाद पार्किंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्किंग निर्माण को ठेकेदार ने एक माह के अंदर पूरा करने का निर्णय लिया है। इसके बाद शेड को मार्केट कमेटी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इससे सब्जी विक्रेताओं व किसानों को फायदा मिलने लगेगा। नई सब्जी मंडी में 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण, सीवरेज दबाने सहित पार्किंग क्षेत्र का निर्माण करवाने के लिए 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब साढ़े 23 माह बीत जाने के बावजूद ठेकेदार उक्त कार्यों को पूरा नहीं कर पाया है। हालांकि मंडी में शेड निर्माण व सीवरेज पाइप दबाने का काम पूरा कर लिया गया है। सब्जी मंडी में 300 मीटर लंबा व 80 मीटर चौड़ा शेड बनाया गया है, लेकिन पार्किंग निर्माण अधूरा होने के कारण शेड को मार्केट कमेटी को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। अधिकारियों ने ठेकेदार को अब जनवरी 2025 तक काम पूरा करने का समय दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें