फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पदयात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 08:12 PM IST

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व जिला प्रशासन सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 12 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा से शहर के परशुराम चौक तक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की तरफ से देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीतों पर किए गए नृत्य प्रमुख रहे। पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोषों से गूंज उठा। पदयात्रा का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से निकाली गई। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। एकता पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को जागृत किया जा रहा है कि कैसे राष्ट्रभक्ति और एकता के साथ आज के समय एक मजबूत, विकसित राष्ट्र के निर्माण करना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र-निर्माण और अटूट दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने आजादी के समय 566 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। पदयात्रा के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र-निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। माय भारत के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक, मेयर राजीव जैन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता माईराम कौशिक,देवेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री नीरज, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, प्राचार्य भारती, सरपंच संजय चौहान, रामकुमार सरोहा भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें