फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों ने समाप्त की 72 घंटे की भूख हड़ताल

सोनीपत के गोहाना रोड पर जिला परिषद कार्यालय के बाहर रविवार को धरनास्थल पर जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों ने 72 घंटे की भूख हड़ताल समाप्त की। जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजबीर दहिया ने धरना स्थल पर जिला पार्षदों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। जिला पार्षद एवं ब्लॉक समिति सदस्य को उनके अधिकार दिलवाने के लिए जल्द नीति बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। जिले में हरियाणा जिला परिषद के सदस्यों की महापंचायत होगी जिसमें अधिकारों की मांगों को लेकर निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्य वार्डों में विकास कार्य नहीं करवा पा रहे। भूख हड़ताल महज शुरुआत भर है और आगे रणनीति बनाकर संघर्ष किया जाएगा। जिला पार्षद रवि इंदौरा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने के बजाय खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सरकार पंचायती राज की सबसे बड़ी इकाई जिला परिषद और ब्लॉक समिति को राजस्थान, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की तर्ज पर शक्तियां दें। इस दौरान जिला पार्षद देवेंद्र, नरेंद्र, संत कुमार, प्रतिनिधि मोनू बाघडू, सुरेंद्र, यशपाल, विकास, ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा, योगेंद्र सिंह, सीआईटीयू नेता आनंद शर्मा, शीलक राम मलिक, ऋतुराज, बिन्नी भारद्वाज, डॉ. राकेश, मुकेश शर्मा, सरपंच कर्मबीर, सुमेर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें