फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के दादा मोहन दास धाम में लगा श्रद्धा का रंग, ढोल की थाप पर झूमी महिलाएं

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:41 PM IST

सोनीपत के गांव लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास धाम में शनिवार को वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन रहा। वार्षिकोत्सव में लहराड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचे। दादा मोहन दास धाम में पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। वार्षिकोत्सव में ग्रामीणों के अलावा आसपास के आश्रमों के संत भी शामिल हुए। इससे पहले दादा मोहन दास धाम में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर की। मंत्रोच्चारण के साथ हवन में पूर्णाहुति डाली गई। हवन के पश्चात धाम में भंडारा लगाया गया। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाया। महंत योगी बाबा विजय नाथ महाराज ने बताया कि बाबा नागा धाम से 1008 महंत योगी बाबा बुधनाथ महाराज की समाधि स्थली की मिट्टी व चरण पादुका लाकर दादा मोहन दास धाम में स्थापित की गई। सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। कार्यक्रम में योगी महंत बाबा प्रेम नाथ महाराज, योगी महंत देवीनाथ महाराज, योगी बाबा महंत ओमनाथ, भगवान दास, बाबा शंभूनाथ, कमलेश, बबीता, रितु व सुनील बैरागी सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें