फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में गन्नौर जीटी रोड पर दिन दहाड़े दिया 15 लाख रुपये व मोबाइल लूट

सोनीपत में गन्नौर जीटी रोड पर दिन दहाड़े दिया 15 लाख रुपये व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम, मोटरसाइकिल सवार पुलिस की ड्रेस में दो युवकों ने पानीपत के बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर को चेकिंग के बहाने रुकवा कर बेहोशी की दवा सुंघाकर दिया वारदात को अंजाम साहिल ग्रोवर के पिता राजकुमार ने बताया कि लुटेरे उसके बेटे साहिल ग्रोवर को उनकी हुंडई अल्काजार गाड़ी को जीटी रोड पर रुकवा कर 15 लाख रुपये लुट ले गये । परिजनों ने बताया कि साहिल सोनीपत में बैटरी संबंधित काम के लिए आया था और वह वापस पानीपत जा रहा था तो बड़ी औद्योगिक का क्षेत्र के सामने लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया होश में आने के बाद साहिल ने वारदात की सूचना राहगीर का फोन लेकर अपने परिजनों को दी उसके बाद परिजन बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में पहुंचे। सूचना मिलने पर गन्नौर के एसीपी ऋषिकांत व गन्नौर थाना प्रभारी वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। वही मामले को लेकर गन्नौर के एसीपी ऋषिकांत का कहना है कि पुलिस अभी मामले को लेकर जांच कर रही है। कि कितनी पेमेंट थी और साहिल कहां से लेकर आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें