फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में चिटाने वाली माता के सप्तमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्र महोत्सव पर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर समिति की ओर से सप्तमी का मेला लगाया गया। अलसुबह माता रानी को हलवाई हट्टा स्थित श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ से नगर भ्रमण करवाते हुए मेला मैदान में लाया गया। यहां प्रतिमा की स्थापना के बाद आरती की गई। मेले में हरियाणा सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इससे पहले श्रद्धालु प्रात: काल 4 बजे माता रानी को मंदिर में भवन से ढोल नगाड़ों के साथ कामी रोड स्थित रामलीला मैदान लेकर पहुंचे। यहां माता रानी की महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना कर व प्रसाद का भोग लगाकर माता से आशीर्वाद लिया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि वर्षों से छठ की कढ़ाई करने के बाद रामलीला मैदान में सप्तमी का मेला लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शनिवार सुबह माता रानी रामलीला मैदान से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके मंदिर में विराजमान होने के साथ मेला संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रधान महेश गोयल, गौरव गोयल, अमित शर्मा, अशोक गोयल, वरुण गोयल, महेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, अरुण जैन, राजेंद्र कुच्छल, दिल्ली से रविप्रकाश, अजेश गुप्ता, मोहन पंवार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें