उधम सिंह शहीदी दिवस पर राजपत्रित अवकाश के बाद प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के चलते नगर निगम कार्यालय खोला गया। निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों के पास चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी छूट पाने का मौका दिया गया है। वीरवार को अंतिम दिन होने के चलते प्रॉपर्टी मालिक गृहकर जमा कराने के लिए नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रतिवर्ष गृहकर जमा कराने वालों को 31 जुलाई तक 10 फीसदी छूट देने के आदेश जारी किए हुए हैं। निगम क्षेत्र में 1.70 लाख प्रॉपर्टी हैं, जिनमें आवास, फ्लैट्स, दुकान, व्यावसायिक भवन, सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवन शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृहकर वसूल करता है। नगर निगम कार्यालय में अब तक प्रॉपर्टी मालिकों करीब 6.5 करोड़ रुपये गृहकर जमा कराया है। चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी छूट पाने के लिए प्रॉपर्टी मालिक गृहकर जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं।