सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, उसे कोई जमीन नजर नहीं आ रही। आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस अधिवेशन पर चुटकी लेते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा से मुकाबला करने के लिए ही नई-नई खोज कर रही है, ताकि मुकाबला कैसे किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा में आगमन ऐतिहासिक होगा। डॉ. अरविंद शर्मा वीरवार को पत्नी रीटा शर्मा के साथ गोहाना के गांव महलाना, बागडू, तिहाड़ खुर्द, तिहाड़ कलां में भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान के तहत दौरे व बैठकों में ग्रामीणों को संबांधित कर रहे थे। उन्होंने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का ग्रामीणों को न्योता दिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को हिसार व यमुनानगर में आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर के लोग तैयार खड़े हैंं। कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह बना हुआ है। के साथ यमुनानगर पहुंचेंगे। उन्होंने मुआवरा सुनाते हुए कहा कि तिल गेरो तो लोगाें के सिर पड़े, ऐसा माहौल हरियाणा में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रहेगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने का संकल्प है। सीएम किसी को नहीं होने देंगे बेरोजगार डॉ. अरविंद शर्मा ने बढ़ती महंगाई व अपराध पर कहा कि जिन चीजों की डिमांड बढ़ रही, उन्हीं के भाव बढ़ रहे हैं। देश व प्रदेश में बढ़ते अपराध पर प्रशासन व पुलिस जल्द कार्यवाही कर रहे हैं। कानूनी तौर पर अपराधियों को सख्त सजा मिल रही है। उन्होंने पीजीटी टीचरों पर कहा कि मुख्यमंत्री किसी को भी बेरोजगार नहीं होने देंगे।