सीआईटीयू से संबंधित शहरी ठेका सफाई कर्मियों का धरना छठे दिन सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय पर जारी रहा। प्रधान अजय कुमार ने बताया कि कुछ ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल रखा है। संविदा कर्मियों ने बकाया करोड़ों रुपये के एरियर को लेकर आवाज उठाई जा रही है। उन्हें न समय पर सफाई करने के लिए औजार दिए जा रहे और न समय पर वेतन दिया जाता है। 12 महीने से लगातार तत्कालीन मेयर निखिल मदान के संज्ञान में मामला था। जिससे मजबूरन हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। विधायक निखिल मदान ने भी उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर एसोसिएशन की जिला सचिव सोना ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीपक, विजय, अजय, सन्नी, राहुल, रणजीत, रविंद्र, अमित टांक, देवराज टांक, सुमित, अमित भी मौजूद रहे।