फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी मेयर पद का उप चुनाव, रघुवीर सिंह तेवतिया बोले

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Feb 2025 03:07 PM IST

पृथला से विधायक एवं सोनीपत नगर निगम के मेयर उप चुनाव प्रभारी रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस अपने सिंबल पर मेयर का उप चुनाव लड़ेगी। उप चुनाव को लेकर जल्द पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की कमेटी बनाई जाएगी। हर वर्ग से सदस्यों को लिया जाएगा। कमेटी बनने के बाद आपसी तालमेल से सहमति बन पाएगी। इससे पार्टी हाईकमान को भी सहमति पर मोहर लगाने में आसानी होगी। विधायक रघुवीर तेवतिया सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में नगर निगम के मेयर उप चुनाव को लेकर हुई बैठक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमेटी आज ही आपसी तालमेल पर निर्णय लेगी। इसके बाद मेयर पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना नाम दे सकते हैं। दिल्ली चुनावी नतीजों पर विधायक रघुवीर तेवतिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव की मतगणना में पहले की अपेक्षा कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है। नतीजे ज्यादा अच्छे हैं, भले ही वह जीत में न बदले हों। यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में था। विधानसभा चुनाव में सभी ने अपनी-अपनी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सोनीपत सीट पर जीत का ज्यादा अंतर नहीं रहा। कांग्रेस ने बराबरी की है। इससे पहले मेयर भी कांग्रेस का ही था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। अब भी कांग्रेस का ही मेयर बनेगा। उन्होंने आपसी गुटबाजी की बात पर कहा कि हाईकमान व कमेटी जिस भी प्रत्याशी का चयन करेगी, सभी कार्यकर्ताओं उनका पूरा साथ देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें