फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादल कांग्रेस का सबसे पुराना और अग्रणी संगठन

कांग्रेस भवन में शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल की तरफ से नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल अनुशासन और समर्पण का दूसरा नाम है। सेवादल ने सदैव कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम किया है। सेवादल कांग्रेस का सबसे पुराना और अग्रणी संगठन है। सांसद ने कहा कि सोनीपत यूनिट ने हरियाणा में सबसे पहले सेवादल की कार्यकारिणी का गठन करके एक रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन बूथ स्तर तक सेवादल को ताकत देने का काम करें। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पत्र जारी किए और उनका अभिनंदन किया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने हम लोगों पर विश्वास करके बड़ी जिम्मेदारी संगठन में दी है। अब पार्टी की नीतियों के प्रचार और कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ईसाक मदार, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा बुमरा, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, कमल दिवान, एससी सैल अध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष शबाना, सरदार इंद्रपाल, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, विशाल सौदा, राकेश रिढ़ाऊ, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, दिनेश हुड्डा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें