फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाजपा शासन में एससी-बीसी वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार बढ़ा: कांग्रेस

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 04:27 PM IST

गन्नौर स्थित बीएसटी मैदान में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत जनसभा एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान और पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा ने की। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है और जनता की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब लोग अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में एससी और बीसी वर्ग के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें