फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत वतन की हमसे है: जब मौत सामने खड़ी थी दुश्मन पर टूट पड़े थे होशियार, बहादुरी देख कांप उठी थी पाकिस्तानी सेना

वीरभूमि सिसाना के रणबांकुरे परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह ने वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऐसा अद्भुत पराक्रम दिखाया था कि पाकिस्तानी सेना कांप उठी थी। दुश्मन की गोलियां उनके हौसले को और बढ़ा रही थी। घायल होने के बावजूद उन्होंने रण क्षेत्र से लौटने से इंकार कर दिया था और दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए जीत हासिल की थी। जीते जी परमवीर चक्र हासिल करने वाले होशियार सिंह भारतीय सेना के इतिहास में साहस, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल हैं। गांव सिसाना में 5 मई 1937 को जन्मे होशियार सिंह बचपन से ही साहसी और अनुशासित थे। सेना में भर्ती होने से पहले वह राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने 1957 में जाट रेजिमेंट में प्रवेश किया और बाद में 3 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया। 1965 के युद्ध में भी उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय दिया था। 6 दिसंबर, 1998 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी वीरता आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित है। सिसाना गांव के राजकीय विद्यालय में बना उनका स्मारक नई पीढ़ी को हर दिन यह संदेश देता है कि मातृभूमि की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें