फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के रतिया में कैफों पर सीएम फ्लाइंग व रतिया पुलिस की रेड, कई युवक व युवतियां मौके पर मिले

नवीन दलाल Updated Fri, 12 Sep 2025 04:34 PM IST

शुक्रवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम व शहर पुलिस ने शहर के बुढलाडा रोड बस स्टैंड के पीछे पालिका मार्केट में बने होटलों,कैफों पर अनैतिक कार्यों के होने की सूचना पर पुलिस बल के साथ एक साथ करीब 10 होटलों व कैफों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 20 युवक और 15 युवतियों मिली। जिन्हे पूछताछ के लिए शहर थाने ले जाया गया। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि शहर के बुढलाडा रोड बस स्टैंड के पीछे पालिका मार्केट में बने होटलों में अनेको युवक और युवतियों का आवागमन चल रहा है तथा इस दौरान यहां अनैतिक कार्य भी किया जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस,सीआईए और महिला पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर छापा मार कार्यवाही की गई है व इस दौरानकई युवक व युवतियां मौके पर मिले जिन्हे पूछताछ के लिए पुलिस टीम अपने साथ लेकर गई है। पूछताछ के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें