सोनीपत सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों की दौड़ स्पर्धाएं व अन्य गतिविधियां कराई गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगम पार्षद सुरेंद्र मदान ने किया। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न प्रकार की दौड़ व गतिविधियां कराई गई। जिसमें फाउंडेशन के करीब 350 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, हौसलें व खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में आपसी तालमेल को बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को खुद पर भरोसा रखा चाहिए। मेहनत की डगर नहीं छोड़नी चाहिए, सफलता जरुर आपके कदम चूमेंगी।