फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सहकारिता मंत्री ने पत्नी को चूड़ियां पहनाकर, झूला झुलाकर मनाई तीज

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि तीज केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत व नारीशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। सावन की हरियाली, रिमझिम फुहारों के बीच जब महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के साथ झूले डालती हैं तो यह दृश्य हमारी मिट्टी की आत्मा को दर्शाता है। सरकार ने गांवों में जो 10 सांस्कृतिक केंद्र शुरू किए हैं, उनसे जुड़कर महिलाएं नए गीत, भजन तैयार कर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दें। डॉ. अरविंद शर्मा सोमवार को जिला परिषद के हाॅल में आयोजित जिलास्तरीय तीज महोत्सव में जिला के 10 गांवों में तैयार किए गए सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने पत्नी डॉ. रीटा शर्मा चूड़ियां पहनाकर झूला झुलाया। चूड़ियां भेंट करने वाली महिला शगुन भी दिया। महिलाओं ने तीज के गीत सुनाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें