गांव कंवाली में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन, स्व. पं. जयकिशन कंवाली सेवा समिति व मां भारती रक्तवाहिनी की ओर सेना के लिए रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। इसमें 123 लोगों ने सेना के लिए रक्तदान किया। सेना की एएफटीसी, दिल्ली कैंट से रक्तकोष टीम रक्त लेने पहुंची। एमएसएमई एवं पीसीआई चेयरमैन संदीप पाराशर की ओर से आयोजित शिविर में मां भारती रक्तवाहिनी के महासचिव आर्य पवन दहिया ने 71वां , सोनीपत सदर थाना प्रभारी उमेश शर्मा ने 8वां, उप-निरीक्षक जगत सिंह ने 100वां रक्तदान किया। साथ ही डॉक्टरों की ओर से 28 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। यूके ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं को शहद व जूस वितरित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत्त आईपीएस सुमन मंजरी, महामंडलेश्वर अंजनी देवी नंदगिरि, बाबा अभयनाथ, मोहनदास महाराज, डॉ. पूर्णमल गौड़, डॉ. सुभाष सिसोदिया, शिक्षाविद दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, विपिन गौड़, दहिया खाप प्रधान जयसिंह दहिया पहुंचे। आयोजक ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे महादान में सहभागिता करने का आह्वान किया।