फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मनरेगा योजना बंद नहीं हुई, मजदूरों को अब मिलेगा उनका वास्तविक हक: मोहनलाल बड़ौली बीजेपी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 03:40 PM IST

मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर आम जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योजना का नाम अब भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) है। मनरेगा को बंद नहीं किया गया है, बल्कि मजदूरों के हित में इसमें आवश्यक संशोधन किए गए हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझकर गलत प्रचार कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि पहले इस योजना के तहत मजदूरों के साथ अन्याय होता था। वास्तविक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पाता था और फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान कर दिया जाता था। अब व्यवस्था में सुधार कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है और मजदूरों को 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। हरियाणा में सबसे ज्यादा भुगतान प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पूरे देश में वीबी-जी रामजी स्कीम के तहत सबसे ज्यादा भुगतान हरियाणा में मजदूरों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि सरकार मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं कर रही, बल्कि उन्हें और अधिक अवसर दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें