फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत के सेक्टर-8 में भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की और वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी और आगे भी सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का हरियाणा में संगठन पर्व चल रहा है। मंडल से लेकर जिलों तक की टीमों का गठन हो चुका है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 27 जुलाई को सभी कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनें और सरल पोर्टल पर अपलोड भी करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें