हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के पदाधिकारी रविवार को मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए वादे को पूरा करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मिले। उन्होंने रविवार को सेक्टर-15 स्थित उनके निवास स्थान पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह 1500 अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की मांगों को पूरा करने के लिए कहेंगे। सरकार किसी का रोजगार नहीं जाने देगी।