फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन से करंट लगकर आठ साल के मासूम की झुलसने से मौत

पटेल नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर आठ साल का मासूम बुरी से झुलस गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उनसे बड़ी दो बहन हैं। मोमिन अपने परिवार के साथ पटेल नगर निवासी सुदीम के मकान में किराए पर रहते हैं। मोमिन का बेटा असद (8) सोमवार देर शाम को बॉल के साथ खेत रहा था। इसी दौरान उसकी बॉल घर की दूसरी मंजिल की छत पर चली गई। वहां से बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। बच्चा अपनी बॉल उठाने के लिए छत पर चला गया। जब वह छत से बॉल उठाने लगा तो तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में बुरी तरह झुलस गए। परिजनों को जब तेज आवाज आई तो वह भागकर छत पर गए। जहां असद झुलसी हालत में पड़ा था। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्चे को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से भी उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली लेकर गए। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। सफदरजंग में उपचार के दौरान बच्चे की मंगलवार को मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें