जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अधिवक्ता परिषद हरियाणा इकाई सोनीपत के सदस्य लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। उन्होंने धर्म के आधार पर हुए नरसंहार के मामले में मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने हायर ज्यूडिशियरी को लेकर भी मांगपत्र सौंपा है। प्रधान अधिवक्ता नरेंद्र गंगाना ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म के आधार पर मारे गए व्यक्तियों और उनके परिजनों को उचित न्याय दिलाया जाए। सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा किया जाए। आतंकी घटनाएं देश की अखंडता, एकता व सुरक्षा के लिए खतरा हैं।